फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी को मार गिराने पर सेना मेडल से नवाजे जाएंगे पृथ्वीराज

विज्ञापन
पृथ्वीराज। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी. दूर बसे जगतपुर विकास क्षेत्र के पूरे भीख मजरे चिचोली गांव निवासी सेना के जवान पृथ्वीराज ने अपनी वीरता और अदम्य साहस के बल पर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। जनवरी 2019 में पुलवामा में एक आतंकी को मार गिराया था। इसीलिए इस जवान को सेना मेडल (गैलेंट्री) से नवाजे जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इससे पूरे भीख मजरे चिचोली गांव का रुतबा भी बढ़ गया है। गांव वासी इस उपलब्धि से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूरे भीख मजरे चिचोली गांव में किसान परिवार में जन्मे पृथ्वीराज चौहान ने पुलवामा में 8 जनवरी 2019 को हमले के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। इस साहसपूर्ण कार्य के लिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पृथ्वीराज को सेना मेडल दिए जाने की घोषणा की गई।
पृथ्वीराज जून 2012 में सेना में भर्ती हुआ था। जबलपुर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली तैनाती 2013 में एलओसी कश्मीर के तंगधार में हुई थी। इसके बाद देहरादून में 2014 में दूसरी तैनाती मिली। तीसरी तैनाती के लिए पृथ्वीराज को अक्तूबर 2016 में पुलवामा भेजा गया। जहां 8 जनवरी 2019 को चौधरी बाग गांव में गश्त के दौरान आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

पृथ्वीराज के पिता स्व. धर्मपाल सिंह किसान थे, जबकि मां रामलली हैं। परिवार में पत्नी श्वेतांगी और डेढ़ महीने की बेटी प्रीति सिंह है। एक भाई चेतन सिंह लखनऊ में प्राइवेट जॉब करता है। पूरे भीख गांव के ही शैलेश सिंह भी सेना में तैनात हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। भाई चेतन सिंह ने बताया कि पिता ने खेती-किसानी कर बड़ी मुश्किल से परिवार का भरण-पोषण किया।
हमें इस लायक बनाया कि कुछ कर सकें। भाई पृथ्वीराज ने देश सेवा का संकल्प लिया और सेनी में भर्ती हुआ। ग्राम प्रधान शिव बहादुर सिंह भी कहते हैं कि इस उपलब्धि से गांव का रुतबा बढ़ा है। पृथ्वीराज ने हमारे गांव का नाम रोशन कर दिया और गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें