फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का उपचुनाव आज, पोलिंग पार्टियां पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-इन्हौंना। रायबरेली और अमेठी जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उपचुनाव में सोमवार (03 फरवरी) को मतदान होगा। सकुशल मतदान कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। सुबह सात बजे से वोटिंग होगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधानों के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सात और ग्राम पंचायत सदस्यों के 186 पदों को भरने के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई थी। बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के 193 पदों पर एक नामांकन होने से निर्विरोध चुनाव तय है। प्रधान पद के लिए लालगंज में गेगासों और सलोन में सिरसिरा में उप चुनाव होगा।
पोलिंग पार्टियों ने रविवार को केंद्रों पर पहुंचकर मतदान की तैयारी की। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आरके शुक्ला ने बताया कि प्रधान के दो पदों के लिए मतदान सोमवार को होगा। सुबह सात बजे से वोटिंग होगी। मतगणना 05 फरवरी को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन

अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रस्तामऊ में प्रधान पद के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिंहपुर की ग्राम पंचायत रस्तामऊ की ग्राम प्रधान खलीकुननिशा की मृत्यु के बाद रिक्त हुई सीट पर सोमवार सुबह सात बजे से वोटिंग होगी। एआरओ रामसूरत यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत रस्तामऊ से प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी अकलीमुन निशा, तहसीन बानों, मजहबी, रुकसाना चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें