फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेष बदलकर रह रहा पांच साल से फरार कैदी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ पुलिस ने सोमवार को पांच साल से फरार एक कैदी को दबोच लिया। वह भेष बदलकर एक गांव में रह रहा था। पकड़े गए कैदी के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। थानेदार जितेंद्र मोहन सरोज को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के बैती गांव में पांच साल से फरार कैदी रह रहा है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर कैदी को दबोच लिया।
विज्ञापन

थानेदार ने बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी राम प्रताप उर्फ प्रताप को पकड़ा गया है। मर्डर के मामले में राम प्रताप को सजा हुई थी। जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था, लेकिन पांच साल से लापता था। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। थानेदार बताते हैं कि पुलिस से बचने के लिए राम प्रताप ने अपना नाम इस्लाम रख लिया था। दाढ़ी रखा ली थी, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। मुखबिर से सूूचना पर उसके बारे में पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आ गई। थानेदार ने बताया कि राम प्रताप के खिलाफ हत्या समेत नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह शिवगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें