फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: निलंबित लेखपाल को बर्खास्तगी करने की तैयारी

Thu, 26 Mar 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन में निलंबित लेखपाल आशीष विक्रम सिंह को अब सेवा से बर्खास्त करने की तैयारी है। निलंबन के साढे़ तीन साल बाद भी लेखपाल ने आरोप पत्र का जवाब नहीं दिया है। ऐसी स्थिति में तहसील प्रशासन उन्हें बहाल नहीं कर पा रहा है। अब एसडीएम सलोन ने निलंबित लेखपाल को 15 दिन में जवाब देने का अंतिम मौका देते हुए चेताया है कि ऐसा न करने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम सलोन चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि लेखपाल आशीष विक्रम सिंह को 15 सितंबर 2022 को निलंबित किया गया था। इसके बाद 30 सितंबर 2022 को उन्हें आरोप पत्र जारी किया गया। लेखपाल ने यह आरोप पत्र पांच दिसंबर 2023 को प्राप्त किया था।

आरोप पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने 18 दिसंबर 2023 को एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके उन्होंने एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक उन्होंने जांच अधिकारी और नायब तहसीलदार सलोन को नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। इतना ही नहीं इस दौरान लेखपाल ने स्वयं की बहाली के लिए भी कोई ठोस प्रयास नहीं किया। ऐसे में अंतिम तौर पर जारी नोटिस का जवाब न देने पर निलंबित लेखपाल को सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें