फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा से बाहर हुई शिक्षिकाओं के समायोजन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत असंगत विषयों की 45 शिक्षिकाओं को नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे आक्रोशित शिक्षिकाओं ने पहले हंगामा किया, फिर वार्ता का दौर चला। लगातार आवाज उठाए जाने के बाद अब इन शिक्षिकाओं को समायोजित किए जाने का फैसला लिया गया। शिक्षिकाओं के सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद विभाग ने समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें तैनात 45 शिक्षिकाओं को असंगत विषयों के कारण हटा दिया गया। इसमें उर्दू शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं। संविदा समाप्त होने की खबर लगते ही शिक्षिकाओं ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया था। हालांकि बाद में उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। काफी कोशिश के बाद शिक्षिकाओं से सहमति पत्र मांगे गए, जिस पर लगभग 30 शिक्षिकाओं ने सहमति पत्र देकर समायोजन की मांग की।
उन्हें तीन दिन का आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई पहल नहीं दिखी तो फिर शिक्षिकाओं ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि जिन शिक्षिकाओं ने सहमति पत्र दिया है, उनके समायोजन के लिए पत्रावली तैयार कर ली गई है। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में नियमानुसार समायोजन कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें