रायबरेली। डीह विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कौरापुर गौरा के निलंबित प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने बीएसए दफ्तर में दिए पत्र में कहा कि अगस्त 2017 में भवन निर्माण के मामले में उन्हें निलंबित किया गया था।
इसकी जांच भी कराई जा चुकी है। बहाली करने या फिर पोषण भत्ता बढ़ाने के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन इस पर भी कोई विचार नहीं किया गया। ऐसे में वह आंदोलन करने को मजबूर हूं। बीएसए एपी शर्मा का कहना है कि प्रकरण काफी पुराना है। मामले के निस्तारण के लिए जल्दी ही बिंदुवार रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।