फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों को सचिवालय में मिलेगा काम

Fri, 03 Mar 2017 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पीआरडी जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बावजूद काम नहीं मिलने से भटक रहे पीआरडी जवानों को राहत मिलने वाली है। अब उन्हें सचिवालय में रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर काम करने का मौका मिलेगा। शासन के निर्देश पर जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से जवानों की सूची तैयार कराई जा रही है। इससे अब जवानों को काम मिल सकेगा।
विज्ञापन


जिले में करीब एक हजार पीआरडी जवान हैं। जिला युवा कल्याण विभाग के पास जवानों के प्रशिक्षण दिलाने के साथ काम भी उपलब्ध कराना होता है। वर्तमान में करीब 90 जवानों को ड्यूटी मिल रही है। वहीं शेष जवान काम की तलाश में भटक रहे हैं।

सरकारी दफ्तरों में काम नहीं होने के कारण कई जवान परदेश में जाकर प्राइवेट कंपनियों में मजदूरी या फिर गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। ड्यूटी के नाम पर सिर्फ चुनाव के दौरान ही सबसे अधिक जवानों को ड्यूटी मिलती है। स्थानीय पुलिस बल के गैर जनपदों में चले जाने के कारण थानों में इनकी तैनाती कर दी जाती है।
विज्ञापन


चुनाव समाप्त होते ही फिर से खाली हो जाते हैं। इस बार भी करीब 300 जवान सुरक्षा का जिम्मा थामे हुए हैं। महानिदेशालय युवा कल्याण विभाग की ओर से सचिवालय में पीआरडी जवानों को ड्यूटी दिलाने का प्रयास किया गया, जिस पर सहमति बन गई।

अब विभाग की ओर से सक्रिय जवानों की सूची तैयार कराई जा रही है। चयनित जवान अनुसेवक पद पर काम करेंगे। इससे जहां उन्हें रोजगार मिल सकेगा। वहीं अब उन्हें काम की तलाश में भटकना भी नहीं पड़ेगा।

सचिवालय में अनुसेवक पद पर हाईस्कूल उत्तीर्ण जवानों को ही मौका मिलेगा। इस अलावा उनकी लंबाई पांच फिट छह इंच निर्धारित की गई। गौरतलब है कि कई जवान ऐसे हैं, जो कक्षा आठ ही उत्तीर्ण है। ऐसे में उन्हें मायूस होना पड़ेगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी एमपी श्रीवास्तव ने बताया कि सचिवालय में पीआरडी जवानों को अनुसेवक पद पर तैनाती होनी है। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सूची तैयार कर जल्द शासन को भेज दी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही चयनित जवानों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें