फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रांसफार्मर मरम्मत और तार बदलने के दौरान गुल रही बिजली

विज्ञापन
जगतपुर विद्युत उपकेंद्र के खराब हुए इनकमिंग फीडर को सही करते कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली देने के लिए बिजली विभाग तैयारी में जुटा है। मंगलवार को इंदिरा नगर और गोराबाजार उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में तारों को बदलने के साथ ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की गई। इस दौरान कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर ढांचे के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। हवा या बारिश में बिजली गुल हो जाती है, इसलिए जर्जर लाइनों, ट्रांसफार्मर, डिस्क, इंसुलेटर और क्रासआर्म बदलने का काम चल रहा है। गोराबाजार के फीरोज गांधी फीडर में जज कॉलोनी के पास लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर और पुलिस चौकी के पास 250 केवीए ट्रांसफार्मर का परीक्षण हुआ।

इस दौरान राजकीय कॉलोनी की बिजली दो घंटे प्रभावित रही। गोल्डन लॉन के पास लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई गई, जिससे हबीउल्ला नगर में एक घंटे बिजली बंद रही। इंदिरा नगर उपकेंद्र से जुड़े मनिका रोड पर 11 केवी लाइन के तार की जगह केबल लगाई गई। इससे मनिका रोड, घोसियाना, गोल चौराहा, गणेशनगर और सिविल लाइंस में बिजली बंद रही।
विज्ञापन



बिना सूचना बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं में नाराजगी
उपभोक्ताओं ने बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती पर नाराजगी जताई है। उपभोक्ता शरद मेहरोत्रा, अशोक कुमार और विनय तिवारी ने बताया कि यदि एक दिन पहले जानकारी मिल जाए, तो लोग अपने बिजली से संबंधित कार्य निपटा सकते हैं। अचानक बिजली बंद होने से उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें