रायबरेली। शहर में 11 केवी रायपुर फीडर की लाइन पर आने वाले पेड़ों की डाल छटाई का काम 18 जून को कराया जाएगा। इससे विद्युत सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि अली मियां कालोनी, रायपुर, अहियापुर, किशुनपुर रामचंद्र, विजय नगर, सरस्वती नगर, हनुमंत पुरम, बरईपुर, बहराना आदि मोहल्लों को इस समयावधि में बिजली नहीं मिल सकेगी।