फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12 बजे के पहले नहीं होगी अघोषित कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पिछले कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली गई। हालात ठीक रहे तो आगे भी बिजली समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

रात में होने वाली अघोषित कटौती अब 12 बजे के बाद होगी। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि प्रदेश स्तर पर बिजली की उपलब्धता दो हजार मेगावाट बढ़ी हैं। इससे जिले के उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से इसके लिए मैसेज भी आ गया है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही अघोषित कटौती शुरू हो जाती थी।
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब रात 12 बजे के बाद अघोषित कटौती की जाएगी। आगे भी बिजली आपूर्ति में बहुत जल्द सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें