फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग केबल जलने से चार फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। बिजली उपकेंद्र खीरों में रविवार सुबह ट्रांसफार्मर नंबर एक की इनकमिंग केबल तेज धमाके के साथ जल गई। इससे चार फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने केबल ठीक करने का प्रयास शुरू किया। देर शाम तक इन फीडरों से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विद्युत उपकेंद्र खीरों में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर नंबर एक से सतांव, विश्व बैंक, पाहो व खीरों फीडर को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। सुबह इस ट्रांसफार्मर की इनकमिंग केबल जल गई।
विज्ञापन

इससे किसी अनहोनी से बचने के लिए ट्रांसफार्मर नंबर एक के साथ ही देवगांव, निहस्था, अजीतपुर समेत समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। केबल जलने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई।
तीन घंटे के बाद पहुंची टीम ने केबल ठीक करने का काम शुरू किया। इस दौरान रोस्टिंग हो जाने से टेस्टिंग नहीं हो पाई। इससे देर शाम तक विद्युत उपकेंद्र खीरों के समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
नाराज ग्रामीण यादवेंद्र यादव, लाल बहादुर सिंह, सुरेश कुमार, राममोहन का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते मरम्मत के अभाव में विद्युत उपकेंद्र खीरों में लगे उपकरण जर्जर हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग इनकी मरम्मत कागजों पर करवाकर धन का बंदरबांट कर रहे हैं।
लाइनों पर रखी पेड़ों की टहनियां की कटिंग नहीं कराई जा रही है। इससे लाइनों में फाल्ट आने पर बिजली उपकरण व केबल जल जाते हैं। उन्होंने उपकेंद्र के उपकरणों की मरम्मत कराकर लाइनों के किनारे स्थित पेड़ों की टहनियों को कटाए जाने की मांग किया।
विद्युत उपकेंद्र खीरों के अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर नंबर एक केबल जल जाने से आपूर्ति बंद थी। उसे ठीक कराते ही मौरावां उन्नाव से रोस्टिंग हो गई। रोस्टिंग समाप्त होते ही देर रात तक केबिल टेस्ट कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
कठगर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली गुल
रायबरेली। कठगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली गुल है। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों की लापरवाही से उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी है।
कठगर बिजली उपकेंद्र के तहत खागीपुर सड़वा, पंडित का पुरवा, सैदनपुर, कठगर समेत अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार की रात अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रात के साथ रविवार का दिन बीत गया, लेकिन बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। अधिकारी भी बिजली गुल क्यों हैं, इस बारे में भी कुछ नहीं बता पा रहे थे।
उपभोक्ता उमेश त्रिवेदी, धर्मेश साहू, बब्बन सिंह, प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि अफसरों की ढिलाई से बिजली गुल है। इससे हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अफसर फोन तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें