फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च, करेंगे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रभु टाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने कोरोना महामारी के कारण जिले में अनाथ हुए बच्चों की कक्षा आठ तक की शिक्षा का संपूर्ण खर्च उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

यह जानकारी रविवार को विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने दी। प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि राइजिंग चाइल्ड स्कूल में सत्र 2021-22 के लिए अप्रैल से ऑनलाइन शिक्षा प्रारंभ की जा चुकी है।
कोरोना से प्रभावित हुए अनाथ बच्चों के लिए प्ले ग्रुप से कक्षा आठ तक प्रवेश के लिए पंजीकरण एवं नामांकन प्रक्रिया राइजिंग चाइल्ड स्कूल में प्रारंभ कर दी गई है। पात्र व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे बच्चों से राइजिंग चाइल्ड स्कूल में किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें