फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन से नेटवर्क गायब होने से उप डाकघर में लेनदेन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। बीएसएनएल का नेटवर्क न होने से पिछले 25 दिन से उप डाकघर में लेनदेन प्रभावित है। इससे न सिर्फ खाताधारक बल्कि डाकघर के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत हुई पर समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर स्थित उप डाकघर में 25 मार्च से बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं आ रहा है। ग्राहक महेश कुमार, मनोज कुमार, हरिशंकर शुक्ला, राजन गुप्ता, रामचंद्र त्यागी ने बताया कि उप डाकघर में नेटवर्क न होने से कोई काम नहीं हो रहा है।
ग्राहक सुबह डाकघर पहुंचते हैं और शाम तक नेटवर्क का इंतजार कर लौट जाते हैं। वहीं रजिस्ट्री, पार्सल आदि के लिए ग्राहकों से सामग्री लेकर जिला मुख्यालय भेजी जाती है जहां से अगले दिन रसीद कट कर आती है। उप डाकपाल नरसिंह चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है पर अब तक नेटवर्क ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें