फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर भाजपा तो कहीं सपा को फायदा, कांग्रेस और बसपा ने भी झटके वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मतदान के बाद अब वोटों का पिटारा 10 मार्च को खुलेगा, लेकिन कहां कितने वोट पडे़ और कहां कौन भारी रहा, इसका लेखाजोखा गली, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा गुणा-भाग तो चाय-पान की दुकानों पर चल रहा है। रायबरेली सदर विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को पड़े मतों की बात की जाए तो ग्रामीण इलाकों में जमकर वोट बरसे, लेकिन शहरी लोगों ने वोट डालने में कंजूसी दिखाई।
शहरी मुस्लिम इलाकों में मतदाताओं में उत्साह तो खूब रहा, लंबी-लंबी लाइन भी लगीं, लेकिन अपेक्षा से कम वोट पड़े। यही वजह है कि ग्रामीण इलाके में बूथ संख्या-46 प्राथमिक विद्यालय रजवापुर में सबसे ज्यादा 85.23 फीसदी वोट पड़े, जबकि शहर में बूथ संख्या-184 केंद्रीय विद्यालय दूरभाष नगर में सबसे कम 27.87 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन

इस सीट पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या कम रही। सियासी लोगों की मानें तो शहर में भाजपा और ग्रामीण इलाकाें में सपा ज्यादा मजबूती से लड़ी।
मुस्लिम बहुल किला बूथ संख्या-108 पर 62.75 फीसदी, जबकि बूथ संख्या 109 पर 61.76 फीसदी वोट पड़े। इसी तरह खाली सहाट में बूथ संख्या-114 पर 72.23 फीसदी वोट पड़े।
कई मुस्ल्मि क्षेत्र में 48 और 53 फीसदी वोट भी पड़े। इसके विपरीत ग्रामीण इलाकों में खासकर राही ब्लॉक में यादव बहुल इलाकों में जमकर वोटिंग हुई। अन्य वर्गों ने मतदान किया, लेकिन शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटिंग में ज्यादा जोश रहा।
खनुवा, सलीमपुर सीकी, इब्राहिमपुर समेत अन्य गांवों में बनाए गए बूथों पर 80 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। सदर विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर सपा और भाजपा का जोर रहा। कहीं-कहीं कांग्रेस और सपा ने भी दम दिखाया है। बहरहाल उम्मीदवारों से ज्यादा समर्थकों और जनता को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

यहां दिखा मतदाताओं में जोश
बूथ संख्या व नाम प्रतिशत
46 प्राथमिक विद्यालय रजवापुर 85.23
91 प्रा. वि. अहियापुर स्थित किशुनपुर राय 84.51
59 प्राथमिक विद्यालय चकदादर 82.05
94 पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर 81.91
247 प्राथमिक विद्यालय सलीमपुर सीकी 81.55
49 प्राथमिक विद्यालय कौवा डीह 81.54
50 प्राथमिक विद्यालय कौवा डीह 81.03
280 प्राथमिक विद्यालय अयासपुर डीही 81.45
345 पूर्व माध्यमिक विद्यालय खनुवा 81.14
95 पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर 80.92
246 प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर 80.30
367 पंचायत घर एक्सना 80.00
यहां पर कम रहा उत्साह
184 केंद्रीय विद्यालय दूरभाष नगर 27.87
223 फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज 34.76
169 रामा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज 34.90
224 फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज 37.25
152 एसजेएस स्कूल 40.56
144 आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज 41.26
214 के.वी गोरा बाजार 41.46
227 फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज 42.46
149 एसजेएस स्कूल 43.01
199 प्रा.वि.पीएसी 43.55
192 मदर टेरेसा जवाहर विहार 43.61
229 उर्मिला विद्यालय 43.74
सदर विधानसभा सीट एक नजर में
कुल मतदाता 3,65,626
कुल पुरुष वोटर 1,91,531
कुल महिला वोटर 1,74,075
कुल अन्य वोट 20
विधानसभा चुनाव में पड़े वोट
कुल पड़े वोट 2,28,571
कुल पड़े पुरुष वोट 1,18,285
कुल पड़े महिला वोट 1,10,284
कुल पड़े अन्य वोट 02
सदर सीट पर कुल वोट 62.51 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें