फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद बोले-बिना किसी भेदभाव के काम कर रही यूपी सरकार

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को ऊंचाहार क्षेत्र के बाबा का पुरवा स्थित रामलीला मैदान में सामुदायिक शौचालय, गौतमबुद्ध मार्ग, अटल विहारी वाजपेयी विद्यालय, कायाकल्प भवन, अमरदीप महाराज लाखन पासी मार्ग, महान सम्राट अशोक मौर्य मार्ग समेत 70 मार्गों का लोकार्पण किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजनों का सम्मान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य करा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट एक ऐतिहासिक बजट है। इससे देश के साथ साथ सभी प्रदेशों को विकास होगा। वर्तमान सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों व दूरदराज क्षेत्रों में बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं का लाभ सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है।
किसानों को खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत उनके खातों में धनराशि भेजी जा रही है। जनपद में धान खरीद के साथ ही अन्य योजनाओं में भी लक्ष्य से अधिक से प्रगति हुई है। सरकार अंतिम छोड़ पर बैठे व्यक्ति के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ वह ले रहे हैं। श्रमिकों के हित की लाभपरक योजनाएं सरकार शीर्ष प्राथमिकताओं में से है। इस मौके पर राकेश मौर्य, दिलीप जयंत, रामश्री यादव, रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें