फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली शहर के कई मोहल्लों के लिए यह खबर राहत भरी : अप्रैल से शुरू होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में टेस्टिंग का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पीएसी के पास बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में अप्रैल से टेस्टिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। टेस्टिंग प्रक्रिया के बाद सीवर की समस्या से शहरवासियों को राहत मिल सकेगी। पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने रविवार को जलनिगम के एक्सईएन सनी सिंह ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया। ठेकेदार से प्लांट में कराए गए कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

शहरवासियों को सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए शहर को कई भांगों में बांटा गया है। फेज वन में सीवर लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पीएसी के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है।
पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार है। अप्रैल से टेस्टिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे गोरा बाजार, सम्राट नगर, पीएसी समेत अन्य मोहल्लों में रहने वाले नागरिकों को सीवर की समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें