रायबरेली। आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में भदोखर पुलिस ने शुक्रवार को दो दिन में ही आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस आरोपी को पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची 15 दिसंबर को शौच के लिए खेत की तरफ गई थी।
इसी बीच जमालपुर नानकारी गांव का रहने वाला सलमान उर्फ सलीम खेत की तरफ पहुंच गया। इस दौरान युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया और केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दो दिन में मुकदमे की विवेचना पूरी कराकर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करा दी गई है। मुकदमे की पैरवी कराकर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।