फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न देने पर किया विरोध तो कोटेदार ने साथियों संग युवक को पीटा, दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में युवक की पिटाई के मामले में पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस ने घटना में नामजद कोटेदार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने टीम के साथ तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कोटेदार घायल युवक को राशन नहीं दे रहा था। इसका विरोध करने पर युवक को पीटकर घायल कर दिया था।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मोहम्मदाबाद निवासी विजेंदर कुमार श्रीवास्तव मंगलवार दोपहर अपने किसी काम से बाइक से सलोन तहसील के लिए निकला था।
आरोप है कि रास्ते में कार सवार कोटेदार नफीस समेत अन्य लोगों ने पीटकर उसे जख्मी कर दिया था। साथ ही नहर में फेंक दिया था। सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कोटेदार नाजिर, नईम, नफीस समेत पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कोटेदार नाजिर और नईम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। घायल युवक को आरोपी कोटेदार राशन नहीं दे रहा था। इसका विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें