फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती रह गई पुलिस, हाईवे पर खड़े ट्रक से चोरी हो गया तीन लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने हाईवे पर खड़े एक ट्रक से तीन लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरेनी के मुरारमऊ गांव निवासी सचिन कुमार ट्रक ड्राइवर है। वह बुधवार को कानपुर से ट्रक में एक कंपनी का पेंट लादकर झारखंड जा रहा था।
देर रात नींद आने पर वह लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस एजेंसी के पास ट्रक खड़ा कर वहीं सो गया। रात में चोरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर 20 लीटर की 42 बाल्टी पेंट व कुछ छोटे डिब्बों के कार्टून पार कर दिए।
उस समय इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। गुरुवार सुबह जब ड्राइवर उठा तो फटा तिरपाल व पेंट की बाल्टियां गायब मिलीं। यह देख उसके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी गए पेंट समेत अन्य सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। उधर, कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें