फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छिनैती मामले में पुलिस को मिला बदमाशों का फुटेज

Sun, 01 Mar 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कंप्यूटर ऑपरेटर से छिनैती के मामले में एसपी रवि कुमार शुक्रवार की शाम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। एसपी के निर्देश पर ऊंचाहार पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। सूत्रों के अनुसार बदमाशों का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन


ऊंचाहार के पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर ऐहारी गांव निवासी अंकित पाल एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था मेसर्स पीएन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे वह ऊंचाहार से घर जा रहे थे। तभी बाबूगंज पटेरवा मार्ग पर डिहवा गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें पता पूछने के बहाने से रोका।

इसके बाद बाइक सवार एक युवक ने पीछे से उनका मुंह दबा लिया। कनपटी पर असलहा लगाया और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। बाद में बदमाश बैग छीनकर भाग गए थे। कंप्यूटर ऑपरेटर के बैग में लैपटॉप, पेन ड्राइव, डायरी, पर्स, घड़ी व मोबाइल फोन समेत कुछ दस्तावेज थे। छीने गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने बाबूगंज पटेरवा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। इस दौरान एक जगह लुटेरों की फुटेज मिली है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ स्नैचिंग व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें