फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा नेता व महिलाओं को पीटा

Sat, 22 Apr 2017 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता और मोहल्ले की महिलाओं की जमकर पिटाई की। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस का खौफ देख छोटे-छोटे बच्चे सहम गए। मामले में स्थानीय भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद खाकी ने अपना दामन बचाते हुए शांति भंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


सलोन कस्बा के पैगंबरपुर पश्चिमी मोहल्ले में दो दिन पहले सूरत पुत्र सुरेश व बलदेव पुत्र दशरथ लाल के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें सूरत समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सूचना पर यूपी डायल 100 पुलिस ने बीच-बचाव कराया था। सलोन कोतवाल के निर्देश पर पुलिस ने मामूली मारपीट की एनसीआर दर्ज कर मामले से इतिश्री कर ली थी।

क्षेत्रीय विधायक दलबहादुर कोरी ने शुक्रवार को लोक निर्माण के गेस्ट हाउस में एक बैठक के दौरान सलोन कोतवाल परशुराम त्रिपाठी को निर्देशित करके दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का सुलह-समझौता कराकर निस्तारण कराने की बात कही।
विज्ञापन


शनिवार को किसी ने पुलिस को फोन कर दिया कि पैगंबरपुर पश्चिमी मोहल्ले में फिर मारपीट की आशंका है। इस सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे कोतवाल परशुराम त्रिपाठी ने भाजपा मंडल मंत्री रमेश जोशी को घर से निकाल कर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोग और परिवारीजन जब बचाने दौड़े तो उन्हें भी पुलिसिया तांडव का शिकार होना पड़ा।

पुलिस ने महिलाओं को भी घसीटते हुए उनकी भी पिटाई की। इसके बाद पुलिस मूरतदेवी, सुदामा देवी, उर्मिलादेवी, लालती, सुधा, गोरख, रमेश, बलदेव, रामबली, संतोष कुमार आदि को कोतवाली लाई। इसमें 11 लोगों का मेडिकल परीक्षण कराकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया।

इसमें मूरत को गंभीर चोटें आई हैं। क्षेत्राधिकारी चरन सिंह ने बताया की दो दिन पूर्व ही पथराव की घटना पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। भाजपा नेता की पिटाई की जानकारी नही हैं। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी। कोतवाल परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है।

क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट की घटना संज्ञान में है, जिसको लेकर सुलह समझौता कराकर मामले के निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है।

भाजपा के मंडल मंत्री रमेश जोशी ने बताया कि सुबह पूजापाठ करके घर से निकल रहा था, तभी सलोन कोतवाल परशुराम त्रिपाठी के साथ पुलिस कर्मियों ने उनको पीटा। परिवारीजनों व पड़ोसियों को भी दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा है। मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की गई थी। दोनों पक्ष ही पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन यह गलत है। दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई की गई है, ताकि फिर से विवाद न होने पाए। इसीलिए आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें