फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खो-खो के लिए खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एटा जिले में 12 से 14 नवंबर तक होने वाली 47वीं सीनियर स्टेट पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप के लिए रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे मौहारी में ट्रायल कराया गया। इसमें पुरुष वर्ग में 44 तथा महिला वर्ग में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की टीम के लिए समरपाल, राजेश, अंकुश, रमेश, गौरव, अनुज, सचिन, विमल, आकाश, रौनक, आकाश पटेल, अजय को चयनित किया गया।
महिला वर्ग में काजल, पूनम, विनीता, रोली, स्वाति, जया, रुचि, काजल, ऊषा, पूनम, खुशबू, वैशाली का चयन हुआ। चयनकर्ताओं की भूमिका जिला सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रधानाध्यापक ईश्वरदीन, अनुदेशक सत्यप्रकाश तिवारी ने निभाई।
ट्रायल में नवनीत वर्मा, मनोज मिश्रा, संदीप वर्मा आदि ने सहयोग किया। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अनीश कुमार का चयन लखनऊ मंडल की हॉकी टीम में हो गया है।
विज्ञापन

अब वह लखनऊ मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगा। उप क्रीड़ाधिकारी एवं हॉकी कोच संतोष कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता झांसी में 4 से 9 नवंबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें