फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहर दाल के नमूने भरे, मिठाइयां कराई नष्ट

Sun, 27 Nov 2016 12:40 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एफएसडीए टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए शनिवार को दुकानों पर छापा मारकर अरहर दाल के नमूने भरे। साथ ही मिठाइयां नष्ट कराई। इसके साथ ही प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए और पशुपालन विभाग की टीम ने नौ मेडिकल स्टोर और एक किराना की दुकान पर भी छापा मारा।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, खाद्य निरीक्षक रमाशंकर पटेल ने अजित कुमार व सुनील कुमार की किराना की दुकान पर छापा मारा। दोनों दुकानों से अरहर दाल के नमूने भरे। इसके बाद तुषार स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां पर मिठाइयां खुली मिली।

इस पर मिठाइयां नष्ट कराई गई। इसके साथ ही अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत सिंह ने अविनाश मेडिकल स्टोर, चौधरी मेडिकल स्टोर, कबीर मेडिकल स्टोर, जनता मेडिकल स्टोर, आरएस मेडिकल स्टोर, आयुष मेडिकल स्टोर, दीपक मेडिकल स्टोर, रजत मेडिकल स्टोर बछरावां और बृजेश कुमार साहू महराजगंज की किराना की दुकानों की चेकिंग की गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि कहीं पर भी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बिक्री होते हुए नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें