फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पीआईसीयू फुल, एक बेड पर दो बच्चे भर्ती

Sat, 04 Oct 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती बच्चे।
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर मासूमों पर पड़ा रहा है। गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में संचालित पीआईसीयू फुल हो गया है। कई बेडों पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बेड कम होने होने के कारण कई बच्चों को वेटिंग में रखा गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 10 बेड का बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) संचालित है। इसमें बच्चों को वेंटिलेटर की सुविधा मिल रही है। बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने के बाद पीआईसीयू फुल हो गया है। पीआईसीयू के कई बेडों पर दो-दो बच्चों को रखा गया है। ऐसे में बीमार बच्चों का इलाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेड फुल होने के कारण इमरजेंसी में आने वाले बच्चों को बच्चा वार्ड भेजा जा रहा है।

सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। बच्चों और बुजुर्गाें को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। बच्चों को बेहतर इलाज देने प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



बुखार के 18 मरीज भर्ती कराए गए
जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार के 18 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। रितिक (8), अनन्या (3), सत्यम (18), अंजली (8), बाबूलाल (65), रानी (35), गंगाराम (74) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया है। इसके अलावा डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या इमरजेंसी में बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें