फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवा खाने वाली भाई की मौत, देवर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में कीटनाशक दवा खाने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके देवर की हालत अभी भी हालत नाजुक है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दो दिन पहले कीटनाशक दवा खाने से देवर और भाभी की हालत बिगड़ गई थी। मामले की अभी तक कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बगहा गांव में बुधवार को देवर और भाभी और परिवारीजनों के बीच हुई कहासुनी के बाद भाभी रूपा पत्नी विजय और उसके देवर अजय ने आत्महत्या करने की नियत से कीटनाशक दवा खा लिया था। गंभीर अवस्था में परिवारीजनों ने देवर-भाभी को पहले पीएचसी सलोन फिर हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया था।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को महिला रूपा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार दिया है। घटना से संबंधित तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें