फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोयामंडी में आरडीए के जेई को लोगों ने दौड़ाया, काम बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के खोवामंडी में एक निर्माण के शुरू होने की सूचना पर शुक्रवार को काम को रोकवाने पहुंचे आरडीए के जेई सुनील कुमार त्यागी को लोगों ने दौड़ा लिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद काम को बंद कराया गया। खोवामंडी में निर्माणाधीन विवादित भवन को आरडीए ने सील कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जेई सुनील त्यागी निर्माण शुरू होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो कहासुनी के बाद उन्हें कुछ लोगों ने दौड़ा लिया। हालांकि जेई ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम को बंद करवा दिया।
विवादित भवन के एक पक्ष के संजय का कहना है कि सीलिंग भवन में जबरन काम शुरू कराया गया था, इसीलिए जेई को काम बंद करवाने के लिए बुलाया था। उधर दूसरे पक्ष के केके तिवारी का आरोप है कि आरडीए का जेई विपक्षी को कब्जा दिलाने के लिए दबाव बनाने के लिए आया था।
विज्ञापन

सीलिंग के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। मामले में आरडीए के सचिव एके राय का कहना है कि सील भवन में निर्माण शुरू होने की सूचना पर जेई को भेजा गया था। पुलिस की मदद से काम को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें