फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भीषण गर्मी में बीमार पड़ रहे लोग

Fri, 16 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भीषण गर्मी में लोगों की सेहत बिगड़ रही है। बुखार और डायरिया की चपेट में आने के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 32 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। भर्ती कराए गए कई मरीजों की हालत नाजुक बताई गई है। उधर, ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखी। परचा व दवा काउंटरों के साथ ही ओपीडी कक्षों और पैथोलॉजी में लंबी लाइन रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सामर्थ (8), यशी (14), रामावती (8), नसीम (2), ननका (6), आरुषी (5), कंचन (12), साइन (23), रेशमा (45), चांद (24), अहम (4), कुमुद (60), रज्जन (35), राज (28), शिवपाता (80), अंजनी (34), छोटेलाल (50), अबी (30), राम नरेश (41) समेत 32 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।

डायरिया से ग्रसित कई मरीजों की हालत नाजुक बताई गई है। ओपीडी में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ रही। सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि गर्म मौसम के बाद डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें