फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ईयरफोन लगा पटरी पार कर रहा था युवक, ट्रेन की टक्कर से मौत

Fri, 16 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर बृहस्पतिवार दोपहर ईयरफोन लगाए रेल ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे युवक की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईयरफोन की वजह से युवक को गाड़ी की आवाज नहीं सुनाई पड़ी और वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


लालगंज इलाके के पूरे धनऊ निवासी आकाश रैदास (18) पुत्र स्व. पप्पू रैदास भांजे रियांश को स्कूल से लेने के लिए पैदल कस्बे की ओर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह रेलवे ट्रैक पर चलते समय ईयरफोन लगाए थे। करीब 11.20 बजे लालगंज से डलमऊ की ओर जा रही मालगाड़ी से वह टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश ट्रैक से करीब 50 फीट दूर जाकर गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। आकाश चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह बड़े भाई विकास के साथ प्लंबरिंग का काम करता था। हादसे के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। मां राजकुमारी, भाई विकास और बहनें नीतू व रीतू के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें