फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तेज धूप और लू से बीमार पड़ रहे लोग

Tue, 17 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तेज धूप और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में लोग डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे 31 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1800 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। बच्चों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सोमवार को पर्चा काउंटर से लेकर पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे जांच कक्ष के बाहर भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही परचा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। परचा बनवाने के लिए मरीजों ने ओपीडी कक्षों के बाहर घंटों बारी आने का इंतजार किया। इस दौरान गर्मी अधिक होने के कारण लोग बेहाल दिखे। ओपीडी कक्षों के बाहर रखे पंखे भी गर्मी से निजात नहीं दिला सके। तपन से लोगों को परेशानी हुई। बच्चे भी गर्मी के कारण बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। बाल रोग विभाग में भी भीड़ देखने को मिली।

बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे अर्पित (2), चंद्रभूषण (65), रामधनी (70), राजकुमारी (60), विमला (70), पूनम (17), रीना (28), अयांश (4), दुलारी (65), रामशेखर (6), रामदयाल (34), रियाज (22), जगत (66), रघुराजा (71), कृष्णा देवी (61), सुहानी (13), रचना (6), अशोक (45) समेत 31 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि गर्मी काफी बढ़ गई है। लोग धूप से बचने का प्रयास करें। शुद्ध पानी से अधिक से अधिक सेवन करें। खुले खाद्य पदार्थ और बासी भोजन के प्रयोग से बचें। समस्या होने पर अस्पताल आकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें