रायबरेली। फर्जी बैनामा कराने वाले प्रापर्टी डीलर को सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह के मुताबिक डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव की रहने वाली मीरा कनौजिया पत्नी दिनेश कुमार ने बीते 16 अप्रैल को शहर में एक बिस्वा जमीन का बैनामा कराया था। बाद में मीरा को पता चला कि जमीन का फर्जी बैनामा कराया गया है।
मीरा की तहरीर पर सदर कोतवाली में दो प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। एसपी ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने सुबह सात बजे बस स्टेशन के पास से शहर के जफर नगर बहराना निवासी प्रापर्टी डीलर रत्नेश सोनकर को पकड़कर जेल भेज दिया। आरोपी के साथी गिरजाशंकर निवासी आजाद नगर की तलाश की जा रही है।
जांच में पता चला कि रत्नेश ने फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी गिरजाशंकर के बदले आजाद नगर निवासी गिरजाशंकर को निबंधन विभाग ले जाकर बैनामा कराया था। रत्नेश अब तक नौ लोगों का फर्जी तरीके से बैनामा करा चुका है।