फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के सामने रो पड़े अभिभावक व बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बीएसएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 12वीं के बच्चों को फेल किए जाने का मामला गुरुवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तक पहुंच गया। सारस होटल तिराहा पर अभिभावक व बच्चों ने डिप्टी सीएम को रोककर उन्हें अपनी पीड़ा बताई और इंसाफ मांगा।
विज्ञापन

इस दौरान अभिभावक व बच्चे रो पड़े। मामला संज्ञान में आने पर डिप्टी सीएम ने न सिर्फ प्रकरण पर नाराजगी जताई बल्कि अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि उनके बच्चे प्रमोट कराए जाएंगे। प्रकरण की जांच कराकर स्कूल की मान्यता रद्द कराई जाएगी। उन्होंने अफसरों को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीबीएसई 12वीं के कई छात्र-छात्राएं फेल हो गए। अभिभावक और छात्र-छात्राओं में शामिल राज सिंह यादव, अंकित पाल, विनोद सिंह, अरुण वर्मा, संतोष सोनकर, अर्जुन वर्मा, विनय सिंह, अंबुज पटेल, सुनीत यादव व युवराज सिंह का आरोप है कि शासनादेश की अनदेखी करते हुए कक्षा 12 का रिजल्ट तैयार करने में अनियमितता बरती गई।
विज्ञापन

अभिभावक व बच्चों ने कहा कि जो छात्र अध्यापकों से ट्यूशन पढ़ते थे, उनका प्रदर्शन कमजोर होते हुुए भी अच्छे नंबर दिए गए। हम लोगों ने ट्यूशन नहीं पढ़ा जिससे कम नंबर दिए गए और हम फेल हो गए। अभिभावकों व बच्चों को जानकारी मिली कि जिले में डिप्टी सीएम आ रहे हैं तो सभी सारस होटल पर पहुंच गए। जैसे ही डिप्टी सीएम आए, सभी ने उन्हें रोक लिया।
अभिभावक संतोष कुमार सोनकर ने बताया कि उनकी बेटी प्राची सोनकर, बेटा रीतेश कुमार सोनकर बीएसएस स्कूल के छात्र रहे। जानबूझकर दोनों को फेल कर दिया गया। बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है लेकिन स्कूल प्रबंधन मनमानी पर आमादा है। छात्रा दीपा सिंह ने बताया कि यह सब जानबूझकर किया गया है।
हम सबको पास किया जाए। मामले में कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम ने अभिभावकों व बच्चों की बात सुनी और प्रकरण में सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। डिप्टी सीएम द्वारा मामले को संज्ञान में लेने के बाद अफसरों में भी हड़कंप मच गया है।
मामले में प्रभुटाउन निवासी संतोष कुमार सोनकर की तहरीर पर बीएसएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएल सिंह, प्रधानाचार्य बुधराज प्रजापति, उप प्रधानाचार्य विकास सिंह के अलावा शिवम पटेल, चंदन सिंह, राजीव रंजन, अवनीश सिंह, साहिल व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें