रायबरेली। आखिरकार आपसी खींचतान और मनमुटाव के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल और पंचायत चुनाव के जिला संयोजक सुशील शर्मा ने डीडीसी के लिए सभी 52 भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
यह नाम तब तय हो पाए जब कई दौर की बैठक के बाद भी आपसी खींचतान और मन मुटाव उभर का सामने आया। सूची घोषित होने के बाद अब कई सीटों पर विरोध मुखर हो सकता है।
इस विरोध को भाजपा कैसे रोक पाएगी, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का सपना देख रहे धुरंधर नेताओं के सामने बड़ी चुनौती जरूर है।
जिलाध्यक्ष और पंचायत चुनाव संयोजक के मुताबिक अमावां प्रथम से अनुज मौर्य, अमावां द्वितीय से राहुल कुमार, अमावां तृतीय से संतोष साहू, महराजगंज प्रथम से रामप्रकाश पासी, द्वितीय से आरती गौतम, शिवगढ़ प्रथम शिवरमण प्रताप सिंह, द्वितीय से सविता और शिवगढ़ तृतीय से रमेश सिंह को हरी झंडी मिली है। बछरावां प्रथम से विद्यावती देवी, द्वितीय से दीपिका सिंह और तृतीय से सरोजनी देवी को भाजपा ने उतारा है।
हरचंदपुर प्रथम नरेंद्र सिंह, द्वितीय से बबलू पासी, तृतीय से सुमन सिंह, सतांव प्रथम से संजय सिंह, द्वितीय रामकिशोर लोधी, तृतीय से गुड्डू पासवान खीरों प्रथम से प्रतिमा सिंह, खीरों द्वितीय से मोहिनी शुक्ला और खीरों तृतीय से रेनू सिंह को टिकट मिला है।
सरेनी प्रथम से बृजेश सिंह, द्वितीय से आशा मिश्रा, तृतीय से प्रिया सिंह, सरेनी चतुर्थ से देवेंद्र सिंह, लालगंज प्रथम से सुनील गौतम, द्वितीय से सरोज सिंह और लालगंज तृतीय से विपुल सिंह। डलमऊ प्रथम से प्रदीप कुमार सोनकर, द्वितीय से मंजूलता लोधी, तृतीय से रामसुमेर लोधी और डलमऊ चतुर्थ से सियाराम पाल को मैदान में उतारा गया है।
इसी तरह दीनशाह गौरा प्रथम से गणेश प्रसाद लोधी, द्वितीय से राजेंद्र प्रताप सिंह, जगतपुर मांडवी सिंह, ऊंचाहार प्रथम से राजकुमार तिवारी, द्वितीय से विजय कुमार मौर्य और ऊंचाहार तृतीय से किरन गुप्ता को टिकट मिला है।
रोहनिया प्रथम से बुद्धीलाल, द्वितीय से कुसुमा देवी, सलोन प्रथम से शिवनारायण, द्वितीय से माया देवी, सलोन तृतीय से रामसजीवन निर्मल और सलोन चतुर्थ से सुनील कुमार को चुनाव लडने की भाजपा ने हरी झंडी दी है।
छतोह प्रथम से विमला देवी, द्वितीय से ब्रजलाल पासी, डीह प्रथम से शेर बहादुर सिंह, द्वितीय से अंजनी गुप्ता और डीह तृतीय से आशुतोष सिंह, राही प्रथम से चांदनी मौर्य, द्वितीय से अजय कुमार यादव, तृतीय से धुन्नीलाल मौर्य और राही चतुर्थ से चंद्रावती को भाजपा ने मैदान में उतारा है।