फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम का फूंका पुतला, बदला लेने की उठी आवाज

Mon, 19 Sep 2016 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
लालगंज के करुणा बाजार चौराहे पर साोमवार काे पाक का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले से सोमवार को पूरे जिले में उबाल रहा। आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों में आक्रोश दिखा। जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हुए। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंका। सभी ने पाक से बदला लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन


एक स्वर में कहा अब समय आ गया है कि पाक को सबक सिखाया जाए। इस दौरान सभी ने आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को याद किया। कहा हम सबको देश की सुरक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की ओर से दीवानी कचहरी गेट पर पाक के पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष आरपी तिवारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान से सैनिकों की हत्या का बदला लिया जाय।
विज्ञापन


पाक बातचीत व वार्ता से मानने वाला नहीं है। विभागाध्यक्ष एचसी शर्मा ने कहा कि पाक के आतंकी गुटों पर हमला कर सफाया किया जाय। जिलामंत्री दिनेश लोधी ने कहा कि देश की प्रधानमंत्री से एक ही मांग है कि पाक का नक्शे से निशान मिटा दिया जाय।

इस मौके पर विमल बाजपेई, कमलेश कुमारी, बीना गुप्ता आदि मौैजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने शहर के बस स्टाप चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही शहीद जवानों को याद किया गया, साथ ही उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जिला संयोजक अजय पांडेय ने प्रधानमंत्री से हमले का कड़ा जवाब देने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि म्यांमार की तरह आतंकियों को घुसकर मारा जाय। जम्मू काश्मीर में अलगाववादियों को दी जा रही सरकारी सुविधाएं वापस ली जाएं।

सीएल त्रिवेदी ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इस मौके पर सुशील तिवारी, सतीश शर्मा, राम कुमार आदि मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से घंटाघर चौराहे पर आतंकी हमले के विरोध में पाक का पुतला दहन किया गया। 

परशदेपुर कस्बे के प्रमुख चौराहे पर भाजपा एवं हिंदू युवा वाहिनी के संयोजन में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। पूर्वमंत्री दलबहादुर कोरी ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सीपी श्रीवास्तव, चंदन मोदनवाल, संदीप आदि मौजूद रहे।

सलोन विकासखंड कार्यालय के निकट प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अगुवाई में पाक का पुतला फूंका गया। कन्हैयालाल, कन्हैया मौर्या, उमेश रावत मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की ओर कस्बे के मुख्य चौराहा पर पुतला जलाया गया।

भाजपा नेता दल बहादुर कोरी, रामकुमार जायसवाल, अंजनी साहू, कुंवर आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।एसजेएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षिकाओं-शिक्षकों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय प्रबंधन से प्रबंध-निदेशक रमेश बहादुर सिंह, अग्रज सिंह, अनुज सिंह, अनुश्री सिंह, प्रियंका सिंह, बीना तिवारी आदि ने कहा कि आज नापाक इरादाें वाले लोगों से सजक रहने की जरूरत है। दीवानी न्यायालय में सेंट्रलबार एसोसिएशन के लाइब्रेरी भवन में शोक सभा हुई।

बार अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर बाजपेयी ने कहा कि देश ने आतंकी हमले में 17 जवान खो दिए हैं। यह देश और प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी क्षति है। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर बार महामंत्री लाल आशकिरन सिंह, रमेश चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, इसरार खां, महजबीन बानों आदि मौजूद रहे।

लालगंज कस्बे में शाम को कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और करुणा बाजार चौराहे में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। लोगों ने सरकार से पाकिस्तान की सह से अातंकवादियों द्वारा किए गए इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।

इस मौके पर विवेक शर्मा, रणबीर सिशोदिया मौजूद रहे। उधर बैसवारा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ज्योतिरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।

अधिवक्ता संघ की ओर से शोक प्रस्ताव जारी करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अधिवक्ता शिवशंकर पांडेय, केदार दीक्षित, चित्रेश बहादुर सिंह, सुरेश कुमार यादव मौजूद रहे।

रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन में पूर्व सैनिकों के अलावा समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। सोमवार को देर शाम शहर के प्रमुख चौराहा स्थित शहीद चौक पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने कैंडल जलाकर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें