फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो हफ्ते से धान खरीद ठप

Mon, 29 Dec 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बंद पड़ी धान की खरीद।
विज्ञापन
बछरावां। धान खरीद बंद होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि एक से 15 दिसंबर तक जो तौल हुई है, उसका भुगतान नहीं किया गया। सुरेश सिंह, राम किशोर, पंकज, रामहर्ष, अमर सिंह, रामसुमिरन व बलराम ने बताया कि भुगतान न होने से समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

15 दिनों से किसान धान खरीद केंद्र के बाहर अपनी ट्राॅलियों में धान लिए खड़े हैं। इसके बावजूद तौल नहीं हो पा रही है। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसान राम किशोर चौधरी ने बताया कि उनका धान 3 दिसंबर को क्रय किया गया था, लेकिन अभी तक अंगूठा लगवाया गया और न उनके खाते में पैसा आया।
साधन सहकारी समिति कलुई खेड़ा केंद्र प्रभारी वासुदेव यादव का कहना है कि बोरे न होने से धान खरीद में समस्या आ रही है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है। बोरे आते ही खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें