फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार विधायक ने सीएचसी को सौंपे दो ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड सीट व मास्क भी बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूर्व मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बुधवार को ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने अस्पताल स्टाफ से उपलब्ध दवाओं, उपकरण एवं मरीजों की दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी इंचार्ज को साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक ने दो ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा मास्क व बेड सीट भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि ऊंचाहार क्षेत्र में किसी भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो मरीज होम आइसोलेट हैं, उन्हें भी ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए जाएं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शीघ्र ही जगतपुर व दीनशाह गौरा सीएचसी में ऑक्सीजन की कमी दूर कराई जाएगी। क्षेत्र के जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं और होम आइसोलेट हैं, उन्हें भी चिह्नित करके ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना से हम सबको बचने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से निकले। घर से निकलने पर मास्क पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार शाहीन सुल्तान, बृजेश यादव, डॉ. शिव कुमार, राजू, मनीष शुक्ला, बबलू द्विवेदी, एमसी शर्मा, डॉ, दिवाकार त्रिपाठी, रत्नेष शुक्ला, मो. हारून, शाहिद सभासद, अनिकेत पासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें