फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1.90 लाख से अधिक मामले

Sun, 14 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कर्मी की पत्नी को मिला 70 लाख का अवार्ड
विज्ञापन

पूरलाल भदईया महमूदपुर फुरसतगंज अमेठी निवासी राम निधि रेल कर्मी थे। 2021 में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। शनिवार को लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मामले का निपटारा करते हुए कोर्ट ने राम निधि की पत्नी सुमन देवी को 70 लाख का दुर्घटना प्रतिकर भुगतान करने का आदेश बीमा कंपनी को दिया। न्याय मिलने से उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।
परिवार को मिलेंगे 8.85 लाख रुपये
लालगंज के रहने वाले संतलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार न्याय के लिए भटक रहा था। मामला मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में था। शनिवार को लोक अदालत में कोर्ट ने बीमा कंपनी को पीड़ित पक्ष के पक्ष में 8.85 लाख रुपये रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष अमित पाल सिंह ने इसका शुभारंभ किया। मामलों के निस्तारण के लिए सुबह से ही पक्षकारों की भीड़ जुटी रही।
जिले में भूमि के बैनामों के स्टांप कमी के 24 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें क्रेताओं को 16.92 लाख रुपये जमा करने के आदेश दिए गए। लोक अदालत में 1.90 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण करने के साथ करीब 10 करोड़ रुपये आरोपित किए गए।
लोक अदालत में सुनवाई के लिए वाहनों के चालान के निस्तारण के सबसे ज्यादा मामले आए। बिजली बिल भुगतान के मामले दूसरे स्थान पर रहे। उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के भी कई मामलों का निस्तारण भी पक्षकारों की सहमति के आधार पर कराया गया। दीवानी न्यायालय के विभिन्न कोर्ट में विचाराधीन कई मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री योगेंद्र दीक्षित ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 52 मुकदमों में फैसला सुनाया गया। इससे पीड़ितों को राहत मिली है। लोक अदालत में अपर जिला जज व प्राधिकरण सचिव अनुपम शौर्य, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिशा, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीनियर डिवीजन) अमोद कंठ, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-चतुर्थ डाॅ. विवेक कुमार-द्वितीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें