फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2471 लोगों की जांच में महज सात मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को 2471 लोगों की जांच की गई। इसमें से मात्र सात लोगों की रिपोर्ट ही कोरोना पॉजिटिव आई। पहले से संक्रमित 14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए। जिले में अब तक 4480 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। नए मिले मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले में 83 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में सोमवार को टीमों ने 2471 लोगों की कोरोना की जांच की। इसमें एंटीजन से 1680 लोगों की जांच की गई। जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 780 लोगों के सैंपल लिए गए। सोमवार को सात लोग पॉजिटिव मिले, जबकि पहले से संक्रमित 14 मरीज घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के संक्रमित मिले 4775 मरीजों में अब तक 4460 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में 215 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल के कई डॉक्टर कोरोना संक्रमित होने के कारण सोमवार को ओपीडी में नहीं बैठे। इससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। तमाम मरीज तो घंटों इंतजार करने के बाद घर वापस लौट गए। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल के ओपीडी कक्षों में चिकित्सक नजर नहीं आए। हालांकि मरीज सुबह से ही इलाज कराने के लिए पहुंच गए, लेकिन डॉक्टरों के न मिलने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा। कई चिकित्सक तो कुछ देर के लिए ओपीडी में आए, लेकिन कई ओपीडी कक्षों में डॉक्टर नहीं बैठे। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सक रोस्टर के हिसाब से ओपीडी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सभी ओपीडी कक्षों में रोजाना चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें