रायबरेली। मिल एरिया थाने के पास इंडस्ट्रियल एरिया में एक करोड़ की लागत से सड़क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का आवागमन अब आसान हो सकेगा।
सदर विधायक अदिति सिंह ने सोमवार को पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव के साथ सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। विधायक ने सड़क निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी ली।
कहा कि प्रयास है कि इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कें बनवाई जाएं। जिससे उद्यमी बेहतर तरीके से अपने उद्योगों का संचालन कर सके। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक करोड़ की लागत से सड़क बनवाई जा रही है।