फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटी खाली करने को लेकर दो महिला डॉक्टरों में तकरार

Mon, 19 Sep 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमेरिकी महिला डॉक्टर जैमी - फोटो : anildogra
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में रविवार देर शाम ओटी खाली कराने को लेकर दो महिला डॉक्टरों में तकरार हो गई। दोनों डॉक्टर ओटी में ड्यूटी करने की बात कह रही थी। काफी देर तक दोनों में कहासुनी होती रही।
विज्ञापन


इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। काफी देर हुए विवाद के बाद एक डॉक्टर के जाने पर विवाद शांत हुआ। सीएमएस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

जिला महिला चिकित्सालय के ऑपरेशन कक्ष में एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर ड्यूटी कर रही थीं। उनकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया। बावजूद एक बाहरी रोगी के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर कक्ष में रुक गई।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरी महिला डॉक्टर वहां पर पहुंची और वरिष्ठ महिला डॉक्टर से घर जाने की बात कही। वरिष्ठ महिला डॉक्टर ने बाहरी रोगी के ऑपरेशन करने के बाद ही घर जाने की बात कही। इसको लेकर दोनों डॉक्टरों में विवाद होने लगा।

देखते ही देखते कहासुनी तक होने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और वहां मौजूद तीमारदार पहुंच गए। एक महिला डॉक्टर ने पूरे प्रकरण की शिकायत सीएमएस से की और बताया कि उन्हें ड्यूटी नहीं करने दी जा रही है।

हालांकि विवाद बढ़ने पर वरिष्ठ महिला डॉक्टर वहां से चली गई। उधर, महिला सीएमएस डॉ. रीता भाटिया का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें