फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बालिका की मौत, 14 झुलसे

Mon, 19 Sep 2016 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
lighting strikes - फोटो : getty images
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम बिजली गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। जबकि 14 लोग झुलस गए। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। कोई खेत गया था तो कोई घर का सामान खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान बिजली गिरी। तीन मवेशियों की भी जान गई।
विज्ञापन


अचानक हुई इन घटनाओं से हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ मच गई। सीओ समेत थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। झुलसी महिलाओं समेत 10 लोगों को सीएचसी सरेनी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सरेनी थाना क्षेत्र के भींटी गांव की रहने वाली कोमल (13) पुत्री राम सिंह कक्षा नौ की छात्रा थी। शाम को खेत गई थी। इसी दौरान मौसम का मिजाज बदला। हल्की बारिश के बीच बिजली गिरने से कोमल की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा सगरा गांव की रहने वाली मनोज कुमारी (45) पत्नी कमलेश, ननका (55) पत्नी स्व. गंगाराम, रजाना (75) पत्नी रामलाल, कल्पना (15) पुत्री रामदीन, अंशिका (7) पुत्री गंगाराम, मंजू (26) पत्नी गंगादीन, संगीता (20) पुत्री लवकुश, नीतू (30) पुत्री लवकुश, ज्ञानवती (45) पत्नी रामकुमार, पार्वती (52) पत्नी दयाशंकर बाजार गई थी।

इसी दौरान बिजली गिरने से सभी झुलस गई। हमीरगांव निवासी बैजनाथ (75), धन्नो (40) बाजार गई थी। यह दोनों भी बिजली गिरने से झुलस गईं। इसी क्षेत्र के पूरे लाल साहब गांव निवासी रामविलास (30), मेड़ा (30) खेत गई थी। बिजली गिरने से दोनों झुलस गए।

रामेश्वर की एक और रामविलास की दो भैंसों की मौत हो गई। घटनाओं की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सीओ लालगंज श्याम प्रकाश उपाध्याय, थानेदार एके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। झुलसी महिलाओं और पुरुषों को सीएचसी सरेनी में भर्ती कराया है।

सीओ ने बताया कि बिजली गिरने से घटना हुई है। इसमें एक बालिका की मौत हुई है। लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनाओं की सूचना पर नायब तहसीलदार लालगंज रामकिशोर और क्षेत्रीय कानूनगो आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें