फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: काव्यांजलि और सम्मान समारोह का आयोजन

Tue, 11 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में सम्मानित होते युवा कवि सौरभ शुक्ल
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के एक होटल में गीतकार पंडित बालकृष्ण मिश्र की पुण्यतिथि पर काव्यांजलि व सम्मान समारोह हुआ। अधिवक्ता सांस्कृतिक मंच, प्रांजल पब्लिकेशन और राष्ट्रीय कवि संगम रायबरेली इकाई ने इसका संयुक्त आयोजन किया। डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने अध्यक्षता की। संचालन कवयित्री शबिस्ता बृजेश ने किया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पंडित बालकृष्ण मिश्र के नाम पर एक मार्ग के नामकरण की घोषणा की। डॉ अनिल मिश्र और डॉ चम्पा श्रीवास्तव ने मिश्र के साहित्यिक अवदान पर चर्चा की। युवा कवि सौरभ शुक्ल को पंडित बालकृष्ण मिश्र युवा गीतकार सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान शिवकुमार शुक्ल, नीरज पांडेय, ज्ञानप्रकाश आकुल, संध्या सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें