फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टूर एंड ट्रैवल ऑफिस खोल युवकों से ठगे एक करोड़

Mon, 22 Dec 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विदेश भेजने के नाम पर युवकों से ठगी के मामले में पुलिस ने मकान मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी टूर एंड ट्रैवल कंपनी का ऑफिस खोलकर लोगों से एक करोड़ रुपये वसूल कर भाग गए।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के भूपखेड़ा मवई निवासी सूर्यपाल यादव ने बताया कि डलमऊ रोड स्थित डीहवा चौराहे पर मोनू यादव के मकान में न्यू बैसवारा टूर एंड ट्रैवल कंपनी का ऑफिस चला रहा था। आरोप है कि ऑफिस के प्रोपराइटर रोहित कुमार, मैनेजर जाकिया खान और तीन अन्य कर्मचारियों ने अजरबैजान भेजने का झांसा दिया।

पीड़ित से 50 हजार रुपये नकद और 40 हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए। इसके बाद फर्जी वीजा और पासपोर्ट दिखाकर गुमराह किया। पीड़ित का कहना है कि रुपये लेने के बाद आरोपी भाग गए। जब वह ऑफिस पहुंचा, तो दफ्तर बंद मिला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब 15 दिन पहले ही ऑफिस बंद कर गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने नौ से अधिक लोगों से करीब एक करोड़ की ठगी की है। पीड़ित ने मकान मालिक की भूमिका भी संदिग्ध बताई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें