फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आढ़ती की जेब से उड़ाए 65 हजार रुपये

Mon, 22 Dec 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के बेहटा चौराहा के पास रविवार दोपहर एक सब्जी आढ़ती की जेब से 65 हजार रुपये निकालकर बदमाश बाइक से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


धन्नीपुर के मनोज कुमार सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे नवीन कृषि मंडी से ई रिक्शा से बेहटा चौराहे की ओर जा रहे थे। ई रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति ने उनकी जेब से 65 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ दूरी पर पहुंचते ही आरोपी ई रिक्शा से उतरा और पास खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला। नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार बदमाश कैद हुए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें