फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, फुफेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता निवासी संदीप (22) पुुत्र रतीपाल अपनी रिश्तेदारी कड़रिया में निमंत्रण में आया था।
देर शाम को वह अपनी बुआ के लड़के शानू (16) पुत्र बबलू निवासी कड़रिया मजरे मुरैनी के साथ बाइक से मऊ डीजे लेने गया था।
वापस लौटते समय खेरवा आंगनबाड़ी केंद्र के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं शानू को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें