फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पांच घंटे ठप रहा एक तरफ का एस्केलेटर

Sat, 06 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पांच घंटे तक एस्केलेटर सेवा ठप रही। ऊपर जाने वाली सीढि़यों का मेंटनेंस कार्य कराने के कारण ऊपर जाने वाली स्वचालित सीढ़ी के पास दोनों तरफ बैरीकेडिंग लगा दी गई। हालांकि नीचे की तरफ आने वाली सीढि़यां चालू थीं, लेकिन बगल में चल रहे काम को देखते हुए यात्रियों ने सुरक्षा कारण से इसका उपयोग भी नहीं किया।
विज्ञापन

यात्रियों को पैदल ही सीढि़यां चढ़कर पुल के जरिए ट्रेन आने के प्लेटफॉर्म पर पहुंचना पड़ा। इससे दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पश्चिमी छोर के पैदल पुल पर चढ़ने और उतरने सीढि़यां लगी हैं। इसके अलावा दो एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) भी लगाई गई हैं। इनमें ऊपर की तरफ जाने वाले एस्केलेटर को सुबह लगभग 9 बजे बंद कर दिया गया। इन सीढि़यों के पास ऊपर और नीचे बैरीकेडिंग लगा दी गई। इससे करीब पांच घंटे तक यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा नहीं मिल सकी। रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा का कहना है कि तय समयावधि पूरी होने पर इसके संचालन से जुड़ी कंपनी ने एक एस्केलेटर का मेंटीनेंस कार्य कराया है। जल्द ही दूसरे एस्केलेटर की भी मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें