फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में पंचायत सचिवों का धरना

Sat, 06 Dec 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के आह्वान पर ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। सत्याग्रह आंदोलन के दौरान पंचायत सचिवों ने ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित होकर दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। आंदोलन के दौरान सचिवों ने बाकी समय हाथ में काली पट्टी बांध कर काम काज किया।
विज्ञापन

सचिवों ने प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (पंचायती राज व ग्राम्य विकास), आयुक्त ग्राम्य विकास व निदेशक पंचायती राज को ईमेल से ज्ञापन भेजने के साथ ही जनपद व विकास खंड स्तर पर बने शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिए। धरने पर बैठे ग्राम विकास अधिकारी कमलेश तिवारी, अनुराग पांडेय व देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह सभी फील्ड वर्कर्स हैं। एक-एक सचिव के पास चार से सात ग्राम पंचायतों का प्रभार है। ऐसे में किसी एक निश्चित स्थान और समय पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना कहीं से भी व्यावहारिक नहीं है।
उन्होंने विभागीय क्षेत्रीय कर्मचारियों के लिए समान उपस्थिति प्रणाली लागू करने की मांग की है। सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के लिए बने एप के माध्यम से डेटा चोरी की संभावना भी जताई है। सचिवों का कहना है कि उनपर मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त 29 से अधिक गैर-विभागीय कार्यों का दबाव है। इन अतिरिक्त कार्यों के कारण वह अपने वास्तविक पंचायत कार्य भी समय पर पूरे नहीं कर पा रहे हैं। धरना प्रदर्शन में मनोरमा, सत्येंद्र सिंह, अपूर्वा मिश्र, अनूप कुमार, राजीव सोनकर, दिव्या श्रीवास्तव व अशोक साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास बाजपेयी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें