फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क हादसों में एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जगतपुर कस्बा निवासी राजकुमार बाइक से ऊंचाहार से लौट रहे थे। बाबूगंज के पास बाइक से गिरकर घायल हो गए। इसी तरह भदोखर क्षेत्र के सेवरा निवासी विजय कुमार को ऊंचाहार क्षेत्र के कमोली गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पूरे रघुवीर त्रिवेदी गांव निवासी ब्रह्मेंद्र बाइक से गिरकर घायल हो गए। घायलों को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार व विजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विजय को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें