फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का पोल

Sat, 29 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को दीनशाह गौरा मे टूटा पड़ा बिजली का पोल।
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात डंपर चालक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इससे बिजली का पोल टूट गया। इसके बाद चालक ने सामने खड़ी बाइक और साइकिल में भी टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने रात में सड़क पर खड़े होकर हंगामा काटा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद शांत कराया गया। पोल टूटने से करीब 15 घंटे तक 100 घरों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेवे के निर्माण में डंपरों से मिट्टी की ढुलाई चल रही है। गौरा बाजार में रात करीब 12 बजे डंपर की टक्कर से गदागंज क्षेत्र में अंकित गुप्ता की दुकान के सामने लगा बिजली का खंभा टूट गया। हादसे में टिनशेड भी टूट गया। इसके बाद भाग रहे चालक ने डंपर से गदागंज उपकेंद्र के संविदाकर्मी प्रेमू की बाइक व सरांय गांव के मनोज की साइकिल में टक्कर मार दी।
इससे गुस्साए ग्रामीणों और व्यापारियों ने गौरा बाजार चौराहे पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। मिट्टी ढुलाई में लगे डंपरों को रोक दिया। बिजली का खंभा गिरने से रात 12 बजे गई बिजली शुक्रवार दोपहर तीन बजे आ सकी।
विज्ञापन

व्यापारी अंकित गुप्ता, राजू सोनार, लखन मौर्य, कुलदीप, गिरीश, हीरामन, हरी प्रताप पाल, शिवप्रताप, राहुल पांडेय ने बताया कि चालक मनमाने तरीके से डंपर चलाते हैं। इसके पहले भी कई जगह बिजली के तार टूट चुके हैं। पुलिस चालकों पर अंकुश नहीं लगा रही है। हादसा और हंगामे की जानकारी पर थाना प्रभारी बालेंदु गौतम, दरोगा विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।
थाना प्रभारी ने बताया की कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक और डंपर को कब्जे में लिया गया है। गदागंज उपकेंद्र के अवर अभियंता नितीश दुबे ने बताया कि बिजली का खंभा बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें