फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क हादसे एक की मौत, दो घायल

Sat, 02 May 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। इंहौना-महराजगंज मार्ग पर मोन गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


पूरे रिशाल मजरे कुशमहुरा निवासी अखिलेश (25) शुक्रवार रात बाइक से महराजगंज से अपने घर कुशमहुरा जा रहे थे। वहीं नारायनपुर मोन गांव निवासी संजय सिंह (25) व सोहन (24) भी बाइक से मोन गांव जा रहे थे। रास्ते में मोन गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में अखिलेश की मौत हो गई व संजय सिंह व सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और घायलों को सीएचसी भिजवाया। लोगों के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें