फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 55 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक की मौत हो गई। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता और एसडीओ सहित 55 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की 12 दिन बाद दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएम छह सितंबर को जिला अस्पताल में ट्रूनेट जांच में संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें आवास में ही होम आइसोलेट कराया गया था।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिला अस्पताल में डेंटिस्ट के पद पर कार्यरत चिकित्सक के पति को शुक्रवार सुबह गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इलाज से पहले कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक आईटीआई में नौकरी करता था। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच शव का अंतिम संस्कार करवाया गया है।डीएम छह सितंबर को कोरोना संक्रमित हो गए थे।
ट्रूनेट जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे होम आइसोलेट हो गए थे। 16 सितंबर को डीएम का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई। दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार को 55 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पूरे मान में तीन, घोरवारा बाजार, जतुआटप्पा, लोक निर्माण विभाग, इंदिरा नगर में दो-दो मरीज मिले हैं। पॉवर हाउस महराजगंज के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा मैदेमऊ, सीएचसी सलोन, मुंशीगंज, पूरे प्रेम, कठवारा, साकेत नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, चंद्रिका नगर, सर्वोदय नगर, निाराला नगर, बस्तेपुर, मुबारकपुर, नई बाजार, आईटीआई, पुलिस लाइन, जिला बाजार आदि क्षेत्रों में भी कोरोना मरीज मिले हैं। मरीजों को इलाज के लिए एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उधर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने शुक्रवार को रॉयन स्कूल स्थित एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल में 133 मरीज भर्ती मिले। जिसमें 25 महिलाएं और 101 पुरुष और 15 वर्ष से कम उम्र के सात बच्चे शामिल हैं।
सचिव खाने के पैकेट को खोलकर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि खाना, नाश्ता समय पर मिल रहा है। अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था सही मिली। एक मरीज ने बताया कि नीचे के दो शौचालय गंदे है, जिसे साफ करवाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रभारी डॉ. आनंद गुप्ता, मरीजों की विधिक सहायता पैनल के अधिवक्ता जय सिंह यादव, पवन श्रीवास्तव व अमिता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 50 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें कस्बे की नई बाजार मोहल्ले की एक महिला कोरोना से संक्रमित मिली। मरीज को रॉयन इंटर नेशनल के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें